गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद गाजीपुर की नन्दगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पहलवानपुर स्थित पहलवानपुर पुलिया के पास से आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 221/2025 के तहत धारा 65(2), 191(2), 115(2), 333, 351(3) बी.एन.एस. व 5L/6 एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। यह मुकदमा श्रीमती कमली देवी पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम पठानपुर, थाना नन्दगंज की तहरीर पर दिनांक 30 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार अभिरक्षा में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 221/2025 — धारा 65(2), 191(2), 115(2), 333, 351(3) बी.एन.एस.
पॉक्सो एक्ट — 5L/6 एवं 5M/6
पुलिस टीम:
उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव
हमराही स्टाफ, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बाल अपराधों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और सक्रियता को दर्शाती है।