गाजीपुर। वाह्य स्थित न्यायालय सिविल जज (जू0डि0), सैदपुर परिसर में पड़ी पुरानी बाउंड्रीवॉल के मलबे की सार्वजनिक नीलामी अब 19 अगस्त को की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-4), अभिमन्यु सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त मलबे की नीलामी 28 जुलाई 2025 को अपराह्न 4:30 बजे मुख्यालय स्थित दसकक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार में नीलामी समिति की उपस्थिति में की गई थी। हालांकि, नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाताओं द्वारा निर्धारित न्यूनतम राशि ₹64,860 से कम की बोली लगाए जाने के कारण नीलामी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।इसलिए अब इस मलबे की नीलामी की पुनः प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 को उसी समय एवं स्थान पर यानी अपराह्न 4:30 बजे, मुख्यालय के दसकक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार में आयोजित की जाएगी।नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।