Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया आगाज़

ब्यूरो 08-08-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250808-WA0117.jpg

जमानियां। भारतीय जनता पार्टी जमानियां नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपने नए जनसंपर्क अभियान ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत की। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देशभर में हुए विजयोत्सव के बाद पार्टी अब स्वतंत्रता दिवस को केंद्र में रखकर जनभावनाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। अभियान के तहत प्रदेश के 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही शहीद स्मारकों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक जगहों और प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाकर देशभक्तों को नमन किया जाएगा। मंडल प्रभारी बृजेंद्र राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और आमजन से भी आग्रह करें कि वे अपने मकानों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और संभाग स्तर के कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद का माध्यम बनते हैं, जिनसे कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने का अवसर मिलता है।

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सेना आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है। बीते 11 वर्षों में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसे हर भारतीय महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्राओं के जरिए सेना के शौर्य को सम्मान दिया गया और अब उसी देशभक्ति के जज्बे को बनाए रखने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आज भी पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके अनुसार, देश को तोड़ने का काम पहले भी कांग्रेस ने किया था और आज भी वही मानसिकता नजर आ रही है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ जैसे अभियानों का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दिन-रात काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी नेता संसद से बाहर निकलकर पाकिस्तान और अमेरिका की भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों का साथ देने वालों को न्यायपालिका ने भी फटकार लगाई है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आमजन को सच्चाई बताएं। कार्यक्रम में महामंत्री राजू पांडेय, राकेश प्रजापति, महिला मोर्चा की महामंत्री माया सिंह, श्रीकांत पांडेय, संजय जयसवाल और भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉसम एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षा बंधन समारोह, बच्चों में दिखा उत्साह
Next: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन, वीरों के बलिदान से गूंजा समारोह


हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.