जमानियां। क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमी स्कूल में आज हर्षोल्लास के साथ राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर और आकर्षक राखियां तैयार कीं। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्णानंद राय ने कहा, “रक्षा बंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह और विश्वास को और प्रगाढ़ करने का एक अवसर है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी सहयोग और संस्कार भी विकसित होते हैं।”
प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति राय ने कहा, “हमारे विद्यालय में त्योहारों का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है। आज बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।” कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री ईश्वर नेपाल, शिक्षक-शिक्षिका बलीराम यादव, साधना राय, संदीप राय, ममता राय, स्वरांजली राय, कृष्ण गोपाल तिवारी, राजीव गुप्ता, धनंजय यादव, दिवाकर राय, अनिल शर्मा, प्रतिका नेपाल, चंदा उपाध्याय, सहना खान, कविता राय, सुनीता, ज्योति यादव, गायत्री सिंह, गयासुद्दीन खान, अरविंद यादव, वकील यादव और दीपाली राय सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।