गाजीपुर। जनपद में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश रुपेश रंजन, मोटर क्लेम न्यायाधीश संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती नूतन द्विवेदी, चीफ डिफेंस काउंसिल रतन श्रीवास्तव, सहायक शासकीय अधिवक्ता शशि ज्योति पांडे, डिप्टी डिफेंस काउंसिल आनंद कुमार, सहायक डिफेंस काउंसलिंग दीपक राय तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।