गाज़ीपुर। तहसील जखनियाँ में आज आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी गाज़ीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर ने क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं और उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा रखी गई शिकायतों पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमों को मौके पर जाकर जांच करने तथा निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण किया जाए। जिन प्रकरणों में उच्चाधिकारियों की संस्तुति आवश्यक है, उनमें शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर अग्रसारित की जाए ताकि शिकायतों का समाधान समय पर हो सके ।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जखनियाँ, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।