गाजीपुर। जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में वन डे एग्जाम्स (One Day Exams) की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि इस कोचिंग से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विकास भवन, भूतल कक्ष संख्या-38 में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों के साथ जमा कर सकते हैं। उक्त कोचिंग के लिए कक्षा 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। छात्रों का चयन मेरिट अथवा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।