गाजीपुर। वाह्म स्थित न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) सैदपुर, गाजीपुर परिसर में पड़ी पुरानी बाउंड्रीवाल का मलबा (लोहे का स्क्रैप एवं ईंट के टुकड़े) की नीलामी अब 9 सितंबर को की जाएगी।
इससे पहले नीलामी समिति की उपस्थिति में 28 जुलाई तथा 19 अगस्त को मुख्यालय स्थित दसकक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार में नीलामी आयोजित की गई थी। लेकिन दोनों तिथियों पर बोलियां निर्धारित मूल्य ₹64,860 से कम रहने के कारण नीलामी संपन्न नहीं हो सकी। अध्यक्ष, नीलामी समिति एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पूर्व में 5 सितंबर को नीलामी की तिथि तय की गई थी, लेकिन उस दिन बरावफात का अवकाश होने से अब नीलामी 9 सितंबर, मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे दसकक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार में आयोजित की जाएगी।