गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें। इसके लिए 30 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने की प्रार्थना की है।