गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर स्थित ईवीएम गोदाम का अगस्त माह के लिए निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा लागू सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।