Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों की मरम्मत की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 02-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250902-WA0018.jpg

गाजीपुर। शहर के प्रमुख चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों के लंबे समय से खराब पड़े होने को लेकर मंगलवार को छात्रों और नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को एक ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सौंपा गया। श्री उपाध्याय ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गई आरओ मशीनें रख-रखाव के अभाव में वर्षों से बंद पड़ी हैं। गर्मी के मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें मजबूरन पैसा खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया।           पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा महंगी मशीनें लगाई गईं, लेकिन नियमित मैंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे नगरवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर छात्रों और नागरिकों ने ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी प्रस्तुत कीं। पत्रक सौंपने वालों में प्रगति दूबे, विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव, रौशन सिंह, निलेश बिन्द, अमित यादव, लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव, शिवम पासवान सहित कई नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाजार में मोबाइल छिनैती की वारदात, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज
Next: टेरी पीजी कॉलेज गाजीपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.