जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना प्रकाश में आई है। मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को पिंटू बनबासी निवासी ग्राम संघती, थाना अलीनगर, जिला चंदौली अपने आवश्यक कार्य से जमानियां कस्बा बाजार आए थे। इसी दौरान वे मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे कि अचानक एक युवक पीछे से आया और उनका मोबाइल फोन छीनकर गली की ओर भाग निकला।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मोबाइल बरामद कराए जाने की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छिनैती की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।