जमानियां। कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए 17 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इनमें से 12 उपभोक्ताओं को बुधवार को उनके मोबाइल लौटा दिए गए, जबकि शेष पाँच उपभोक्ता किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उन्हें बाद में फोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी होने पर पीड़ित उपभोक्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर भी पंजीकरण कराया था। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया।कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी की मौजूदगी में मोबाइल वास्तविक उपभोक्ताओं को लौटाए गए। अपने-अपने मोबाइल वापस पाकर पीड़ित उपभोक्ताओं के चेहरों पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी।उल्लेखनीय है कि क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने अपने स्थानांतरण से पहले इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कराया। मोबाइल वितरण के मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।