जमानियां। स्थानीय क्षेत्र स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और शिक्षकों की मिमिक्री प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। अंत में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को तोहफे भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय, प्रधानाचार्य ज्योति राय, उप प्रधानाचार्य ईश्वर नेपाल, समन्वयक कृष्ण गोपाल तिवारी, बलीराम यादव, दिवाकर राय, संदीप राय, साधना राय, धनंजय यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।शिक्षकों में राजीव गुप्ता, गयासुद्दीन खान, अनिल शर्मा, सत्य प्रकाश, प्रतीका नेपाल, चंदा उपाध्याय, कविता राय, प्रीती कुमारी, रागिनी राय, सुनीता, गायत्री सिंह, अनीता यादव, ज्योति, स्वरांजली राय और ज्योति यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं और उनके योगदान को समाज सदैव याद रखेगा।”