गाजीपुर|जनपद की कोतवाली पुलिस ने जिउतिया व्रत के दौरान महिलाओं के गहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गई सोने की चेन और मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ददरी घाट क्षेत्र से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला अभियुक्ताओं की पहचान इस प्रकार है:
- सीमा देवी, पत्नी चन्दन, निवासी ताजपुर, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, उम्र लगभग 39 वर्ष
- विमला, पत्नी अजय, निवासी चकिया, थाना रानीपुर, जनपद मऊ, उम्र लगभग 45 वर्ष
- आंचल, पुत्री संजय, निवासी रजवापुर माफी, माहुल बाजार, थाना पवई, जिला आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष
बरामदगी:
एक अदद पीली धातु की चेन
एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र
गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ थाना कोतवाली गाजीपुर में मु0अ0सं0 712/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। यह गहने 14 सितम्बर 2025 को ददरी घाट पर जिउतिया व्रत के अवसर पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी किए गए थे।
पुलिस का बयान:
कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी महिलाओं से गहना चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता है। सभी गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 रोहित कुमार द्विवेदी, चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज, थाना कोतवाली गाजीपुर, मय हमराह बल।