गाजीपुर| जनपद की सादात थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. शालू उर्फ वाहिद, पुत्र वसीम उर्फ पुल्लू, निवासी समोगर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष।
2. दानिश, पुत्र अनीश, निवासी ग्राम समोगर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 30 वर्ष।
इन दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 174/2025, धारा 191(2), 190, 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त दानिश के विरुद्ध पूर्व में दर्ज अन्य आपराधिक मुकदमों में भी शामिल होना पाया गया है, जिनमें:
मु0अ0सं0 152/2021, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना सादात
मु0अ0सं0 33/2025, धारा 115(2), 351(3) बीएनएस, थाना सादात
गिरफ्तारी की कार्रवाई
उप निरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्र तथा उप निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी अपने-अपने हमराह बल के साथ आज दिनांक 18.09.2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर विशुनपुर टडवा पुल के पास पहुंचे और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त शालू उर्फ वाहिद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा (लाठी) भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
उ0नि0 हरिहर प्रसाद मिश्र मय हमराह, थाना सादात
उ0नि0 अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी मय हमराह, थाना सादात
पुलिस का बयान:
जनपद गाजीपुर पुलिस ने कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।