Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, कई गंभीर मामलों में नामजद

ब्यूरो 21-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर|जनपद के थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और कुख्यात IS-191 गैंग के सक्रिय सदस्य उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस के अनुसार उमर अंसारी पर विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा है।

थाना मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक श्री राम सजन नागर द्वारा चलाए गए निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमर अंसारी की आपराधिक पृष्ठभूमि की पुष्टि हुई। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि उमर अंसारी ने कूट रचित दस्तावेजों और धोखाधड़ी के माध्यम से सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किया है। इसके साथ ही, चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देना और भीड़ को भड़काने जैसे गंभीर आरोप भी उस पर लगे हैं। पुलिस के मुताबिक उमर अंसारी के खिलाफ गाजीपुर, मऊ और लखनऊ जिलों में दर्ज कई मुकदमे इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। लिहाज़ा उसकी निगरानी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए थाना मुहम्मदाबाद द्वारा आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई।

आरोपी का विवरण:

नाम: उमर अंसारी

पिता का नाम: मुख्तार अंसारी

निवासी: दर्जी मुहल्ला, यूसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर

गैंग: IS-191 (सक्रिय सदस्य)

उमर अंसारी का आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 245/2025, धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस – थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर
  2. मु0अ0सं0 689/2020, धारा 420/423/465/467/468/471/474/477A/120B भादवि – थाना कोतवाली, गाजीपुर
  3. मु0अ0सं0 236/2020, धारा 420/467/468/471/120B भादवि एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम – थाना हजरतगंज, लखनऊ
  4. मु0अ0सं0 97/2022, धारा 171F/506/188/189/153A/120B भादवि – थाना कोतवाली, मऊ
  5. मु0अ0सं0 95/2022, धारा 188/171F भादवि – थाना कोतवाली, मऊ
  6. मु0अ0सं0 106/2022, धारा 171H/188/341 भादवि – थाना कोतवाली, मऊ
  7. मु0अ0सं0 27/2022, धारा 188/171H भादवि व धारा 133 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम – थाना दक्षिण टोला, मऊ

जनपद गाजीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई अभियान के तहत की जा रही है और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कानून का शिकंजा कसना जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में मारी बाजी
Next: पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैनिक चौराहा से दबोचने में मिली सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.