Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैनिक चौराहा से दबोचने में मिली सफलता

ब्यूरो 21-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250921-WA0010.jpg

गाजीपुर| जनपद गाजीपुर की कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट और भारतीय न्याया संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में पहले से मुकदमा दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय व उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ सक्रिय थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाक्सो एक्ट से सम्बंधित मुकदमे में नामजद अभियुक्त शिवम चौरसिया उर्फ मोनू सैनिक चौराहा क्षेत्र में मौजूद है।सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 5J(2), 5L और 6 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 137(2) और 64 के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: शिवम चौरसिया उर्फ मोनू

पिता का नाम: कमलेश चौरसिया उर्फ लखेदू

निवासी: औरंगाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर

उम्र: लगभग 21 वर्ष

विवरण – पंजीकृत आपराधिक मामला:

मु0अ0सं0 691/2025, धारा 137(2), 64 बीएनएस तथा 5J(2)/5L/6 पाक्सो एक्ट – थाना कोतवाली, गाजीपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक – दीन दयाल पाण्डेय, थाना कोतवाली
  2. उप निरीक्षक – शैलेश कुमार यादव, थाना कोतवाली

पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गाजीपुर पुलिस का यह अभियान बाल अपराधों एवं यौन शोषण जैसे गंभीर मामलों के खिलाफ उसकी संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की खुली हिस्ट्रीशीट, कई गंभीर मामलों में नामजद
Next: पारिवारिक संपत्ति के विवाद में मारपीट

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.