गाजीपुर| जनपद पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर विनष्टिकरण किया। कुल 84.659 किग्रा अवैध गांजा, हेरोइन और नशीला पाउडर नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 करोड़ 74 लाख 46 हजार 625 है।


यह कार्य श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) के माध्यम से मादक पदार्थों के कुल 13 अभियोगों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। यह विनष्टिकरण जनपद के 05 थानों — जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी, दुल्लहपुर, भूड़कुड़ा, सादात जमानियाँ — पर पंजीकृत मामलों से संबंधित मादक पदार्थों का था। निस्तारित मादक पदार्थों को कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत Silicon Welfare Society Waste Treatment Plant में स्थित इन्सिनेटर के माध्यम से विनष्ट किया गया। इस कार्रवाई के तहत अवैध मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी और नियंत्रित पदार्थों का विनष्टिकरण न्यायालय के आदेश के अनुसार किया गया।