Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का गठन, छात्रों ने संभाली जिम्मेदारियाँ

ब्यूरो 24-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250924-WA0010.jpg

जमानिया। नगर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। छात्रों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का विकास करने के उद्देश्य से यह परिषद विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका सरस्वती के निर्देशन में गठित की गई। इसके लिए वरीय शिक्षकों की एक समिति बनाई गई थी, जिसने छात्रों की योग्यता और कार्यशैली के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया। घोषित पदाधिकारियों में मुख्य छात्र प्रतिनिधि (हेड बॉय) सुगंध (कक्षा XI), मुख्य छात्रा प्रतिनिधि (हेड गर्ल) रिया (कक्षा XI), शैक्षणिक कप्तान (एकेडमिक कैप्टन) रिया सिंह (कक्षा XI), स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कप्तान गर्ल आकृति राय (कक्षा XI), स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कप्तान बॉय अंकित (कक्षा XI), खेल कप्तान आदर्श व स्नेहा (कक्षा XI) तथा सांस्कृतिक कप्तान (कल्चरल कैप्टन) मो. हुसैन (कक्षा IX) और नेहा (कक्षा XI) शामिल हैं।

चयनित पदाधिकारियों को प्रबंध निदेशक प्रकाश यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम वर्क की भावना विकसित करती है, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन में नेतृत्व का अनुभव भविष्य में समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। छात्र परिषद से जुड़ने वाले बच्चों को अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक हेड ऋतु यादव, प्रिंसिपल प्रियंका सरस्वती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नारी शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया अभियान
Next: गाजीपुर पुलिस ने किया 84.659 किग्रा अवैध मादक पदार्थों का विनष्टिकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.