Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम – सपना सिंह

ब्यूरो 27-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250927-WA0057.jpg

गाजीपुर| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को गाजीपुर सदर ब्लाक परिसर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योजना के लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों की अप्रतिम सौगात देश को प्रतिवर्ष दी है। उन्होंने कहा कि आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा की भावना का संदेश जनांदोलन का रूप ले चुका है। सपना सिंह ने आगे बताया कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और दिव्यांग जन सहयोगी उपकरण वितरण जैसी योजनाएं समाज को समृद्ध बनाने में सक्षम हुई हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज में सम्मान और समृद्धि दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज में फैली विषमताओं को दूर करने और हर व्यक्ति को समृद्ध बनाने के साथ विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव और दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर, मंद बुद्धि छात्रों के लिए एमआर किट और लेप्रोसी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व संयोजक शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद देहात आलोक शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रूपेश सिंह, सविता सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रदीप राजभर, पंकज सिंह, वंशराज चौहान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक पलटने से तीन गंभीर रूप से घायल
Next: राह चलते महिलाओं और लड़कियों के साथ छीटाकशी, आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.