गाजीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्र प्रेषित कर गाजीपुर के अध्यक्ष/मंत्री एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को सूचित किया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक आगामी 29 सितम्बर 2025, दिन सोमवार अपराह्न 1 बजे से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय, एन.आई.सी. कक्ष में लिंक के माध्यम से आहूत की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।