Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बूथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 27-09-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (376-जंगीपुर) की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय कक्ष में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ ऐप की विविध गतिविधियों, बीएलओ/सुपरवाइजर्स के दायित्व एवं कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि बीएलओ की नियुक्ति, बूथों का समायोजन, फार्म 6, 7, 8 की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, प्रारूप 9, 10, 11 की जानकारी, युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया, मतदेय स्थलवार जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो एवं एज कोहार्ट को निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप दुरुस्त करने जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इसके अलावा मतदाता सूची में मकान संख्या की त्रुटियों, मतदाता की डुप्लीकेट प्रविष्टियों, फोटो संबंधी त्रुटियों, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन, नए अनुभाग के सृजन तथा एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स के कर्तव्यों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाराणसी क्षेत्र की निर्वाचक नामावली हेतु बैठक 29 सितम्बर को
Next: संचारी रोगों की रोकथाम हेतु कृषि विभाग का प्रशिक्षण आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.