गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 236/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 110, 191(2) बीएनएस से संबंधित कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक नारायण पाठक मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना परिसर स्थित जनसुनवाई हेल्प डेस्क के माध्यम से बीएनएस की धारा 170/135/126 के अंतर्गत अभियुक्तों को अग्रेतर/संज्ञेय अपराध से रोकने हेतु गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पते इस प्रकार हैं –
- अभिषेक यादव पुत्र केदार यादव, ग्राम सिखड़ी, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
- सरवन पासवान पुत्र स्व. रामजनम पासवान, ग्राम महुवारी, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
- रोशन यादव पुत्र वकील यादव, ग्राम महेर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर
- दीनदयाल राजभर पुत्र राम पूजन राजभर, ग्राम विजहरा, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
- विशाल राजभर पुत्र लालमन राजभर, ग्राम विजहरा, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
- विशेख उर्फ बब्बी पुत्र परमेश राजभर, ग्राम विजहरा, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
- विशाल राजभर पुत्र राम स्वरूप राजभर, ग्राम विजहरा, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
- राकेश राजभर पुत्र पारस राजभर, ग्राम विजहरा, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक मय टीम, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।