गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव थाना कोतवाली मय हमराह टीम द्वारा मा० न्यायालय श्रीमान प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर से निर्गत एन.बी.डब्ल्यू. (फौ0प्र0) वाद सं0 225/21, धारा 125 सीआरपीसी से संबंधित वारण्टी भरत कुमार पुत्र छोटे लाल, निवासी मुहल्ला मोहनपुरवा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा व्यक्ति के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।