Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 07-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251007-WA0051.jpg

जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2026 के स्नातक एमएलसी चुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी समर्थकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य तेज करें, ताकि आगामी चुनावों में सपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो कार्यकर्ता अभी तक बीएलए फार्म-2 जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र जमा करें।nबैठक में उपस्थित अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खां ने कहा कि सत्ता हमेशा संगठन से हासिल होती है, इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीडीए मतदाताओं को जोड़ें और पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर काम करें ताकि 2026 और 2027 के चुनावों में सपा को पूर्ण बहुमत मिल सके।

इस अवसर पर महासचिव उर्मिलेश पांडे ने कहा कि सत्ता विकास की चाबी होती है जिससे हर बंद दरवाजा खुलता है, लेकिन वर्तमान सरकार ने गांव और गरीबों के विकास से मुंह मोड़ लिया है और पीडीए समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला सचिव (अल्पसंख्यक) कलीम खां, नगर अध्यक्ष इमरान खां, सद्दाम, जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, कामरान खां, अंबरीष यादव, रामाश्रय यादव, अकिल खां, शिववचन यादव, अनिल पांडे, सरोज यादव, राजू होदा, गोलू यादव, इंद्रवती देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी रिशु यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप में मेजर जनरल धर्म राज राय, (वीएसएम) का प्रेरक सत्र — कैडेट्स को दिया SSB सफलता का मंत्र
Next: किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.