Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अक्टूबर माह में 10 से 25 अक्टूबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

ब्यूरो 08-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


गाजीपुर| राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 में आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ एवं फोर्टीफाइड चावल) का वितरण 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के मध्य कराया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को 14 किलोग्राम गेहूँ एवं 21 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 2 किलोग्राम गेहूँ और 3 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल (कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-पॉस मशीन से निकलने वाली पर्चियों पर गेहूँ एवं फोर्टीफाइड चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों को 01 जनवरी 2024 से आगामी पाँच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का सम्पूर्ण व्ययभार भारत सरकार वहन करेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि कोई भी राशनकार्डधारक पोर्टेबिलिटी सुविधा के अंतर्गत किसी भी एैच्छिक दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण संभव नहीं हो सकेगा, उन्हें उसी दिन मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।.अधिकारी ने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वितरण कार्य प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “पोषण पंचायत” के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प
Next: युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.