Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

ब्यूरो 08-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251008-WA0276.jpg

गाजीपुर| जनजातीय कार्य मंत्रालय (टीआरआई एवं मीडिया प्रभाग), भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गाजीपुर में तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2025 तक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, गाजीपुर के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विकास खंड-बिरनों के 05 और बाराचवर के 05 कुल 10 ब्लॉक मास्टर ट्रेनर शामिल हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ आज प्रातः 10.00 बजे जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक मास्टर ट्रेनरों को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला अधिकारी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान एक राष्ट्रीय परिवर्तनकारी आंदोलन है, जो प्रधानमंत्री के दूरदर्शी आह्वान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को मूर्त रूप देता है। यह अभियान आदिवासी क्षेत्रों में शासन की पुनर्कल्पना करता है और आदिवासी नागरिकों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवर्तन के नेता और विकास के सह-निर्माता के रूप में स्थापित करता है।
इस पहल का उद्देश्य शासन का नया मॉडल तैयार करना है जो उत्तरदायी, सांस्कृतिक रूप से जड़ित, समस्या-समाधान करने वाला और जन-नेतृत्व वाला हो। अभियान के अंतर्गत आदिवासी गाँवों में विकास के आदर्श स्थापित किए जाएंगे, जिससे 10 करोड़ से अधिक आदिवासी नागरिक सीधे लाभान्वित होंगे।
विलेज विजन 2030 के तहत, कार्यक्रम में प्रत्येक गाँव अधिकारी और ग्रामीण मिलकर ग्राम विजन 2030 दस्तावेज और विकास कार्य योजना तैयार करेंगे। गाजीपुर में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अक्टूबर, 2025 को संपन्न होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया धन्यवाद

Next: कफ सीरप के 12 नमूने जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.