गाजीपुर|खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गाजीपुर द्वारा जनपद के विभिन्न बच्चों के अस्पतालों से बच्चों की खांसी में प्रयोग होने वाले कफ सीरप के कुल 12 नमूने नियमानुसार संकलित किए गए हैं। इन सभी नमूनों को जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा जा रहा है। अभियान के तहत जनपद में संचालित विभिन्न चाइल्ड हॉस्पिटल्स एवं उनसे सम्बद्ध मेडिकल स्टोर्स से कफ सीरप के नमूने लिए गए। जिनमें शामिल हैं—
डॉ० शरद राय, आस्था चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर, सिकंदरपुर, गाजीपुर — आस्था मेडिसीन सेंटर मेडिकल स्टोर से 2 नमूने, डॉ० संजय यादव, वात्सल्य चाइल्ड केयर एंड हॉस्पिटल, सरैया, मेडिकल कॉलेज के बगल में स्थित वात्सल्य फार्मेसी से 2 नमूने, डॉ० राममूर्ति सिंह, चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, सरस्वती विहार, मिश्रौवलिया, रौजा, गाजीपुर — उषा मेडिकल स्टोर से 2 नमूने, डॉ० शशांक सूर्यवंशी, चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, खजुरिया त्रिमुहानी, गाजीपुर — पूनम मेडिकल स्टोर से 2 नमूने, डॉ० दीपक तिवारी, चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, लक्ष्मी बिहार कॉलोनी, गाजीपुर — जगन्नाथ मेडिकल स्टोर से 2 नमूने, डॉ० अर्चना राय, चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, चन्द्रशेखर नगर, रौजा, गाजीपुर — शिवम मेडिकल स्टोर से 2 नमूने
निरीक्षण के दौरान बच्चों के अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान “कोल्ड रिफ” नामक कफ सीरप किसी भी स्थान पर नहीं पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगे भी बच्चों में प्रयोग किए जाने वाले कफ सीरप की निगरानी निरंतर जारी रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की दवा संबंधी अनियमितता या स्वास्थ्य जोखिम से बचाव किया जा सके।