गाजीपुर| जिला उद्यान अधिकारी ने किसान भाइयों को सूचित किया है कि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर को 100 कुंतल आलू बीज नगद मूल्य पर कृषकों में वितरण हेतु आवंटित किया गया है।आवंटित आलू बीज की प्रजातियाँ कु. सिंदूरी, कु. ख्याति तथा कु. चिप्सोना-1 हैं, जिनका आगमन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह तक राजकीय पौधशाला, बड़ीबाग, गाजीपुर में होने की संभावना है। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, आलू बीज की प्रजातियों के मूल्य शासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं —
कु. सिंदूरी (श्रेणी: प्रथम, साइज: सीड साइज) – ₹3715 प्रति कुंतल
कु. ख्याति (श्रेणी: प्रथम, साइज: सीड साइज) – ₹3715 प्रति कुंतल
कु. चिप्सोना-1 (श्रेणी: द्वितीय, साइज: सीड साइज) – ₹3510 प्रति कुंतल
किसान भाई अधिक जानकारी के लिए श्री बचाऊ लाल, सहायक उद्यान निरीक्षक (मो. नं. 7355947897) से संपर्क कर सकते हैं।