Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु समय सारिणी जारी

ब्यूरो 10-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत वंचित वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु समय सारिणी जारी की गई है।

निर्गत समय सारिणी के अनुसार, अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत जनपद की पूर्व से सम्मिलित शिक्षण संस्थाओं द्वारा 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेंसी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित एवं अद्यतन कर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित किया जाएगा। इसके पश्चात 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर फाइनल सबमिट करते हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सभी आवश्यक अभिलेखों सहित उसकी हार्ड कॉपी शिक्षण संस्था में जमा करानी होगी। अंत में, 02 नवम्बर 2025 तक शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से विवरण का मिलान किया जाएगा। इस दौरान अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त कर पात्र छात्रों के आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने सभी शिक्षण संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे निर्गत समय सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्यवाही समय से पूर्ण करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “साहित्य की उपादेयता” शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Next: मा० मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.