गाजीपुर। मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद गाजीपुर में 11 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज हथियाराम मठ, थाना भुड़कुड़ा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
महोदयगण ने VVIP सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी कार्ड एवं आई-कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखें। कार्यक्रम स्थल एवं VVIP मार्गों पर कड़ी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखी जाएगी।VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सभी पुलिसकर्मियों को समय से अपने ड्यूटी पॉइंट पर अच्छे टर्न-आउट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। महोदय ने यह भी कहा कि मा० मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराए जाएँ।.इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा ड्यूटी में लगे सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।