गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की साइबर सेल टीम ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ₹2,16,640 की ठगी की गई धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामदरश सिंह यादव, पुत्र मुसाफिर यादव, निवासी ग्राम चकसिकन्दरा, पोस्ट अलावलपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की गई थी। घटना के बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जानकारी मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता के बल पर मात्र 72 घंटे के भीतर आवेदक के खाते में संपूर्ण ठगी की धनराशि वापस कराई।जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई साइबर जागरूकता और त्वरित पुलिस हस्तक्षेप की प्रभावशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करती है।