गाजीपुर| उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज जनपद गाजीपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई प्रभावी कार्रवाइयाँ की गईं।
1. पैदल गश्त और जनजागरूकता अभियान:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
2. रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम:
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा जीआरपी एवं आरपीएफ के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
3. एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई:
पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।
4. वाहन चेकिंग अभियान:
थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर धार्मिक या जातिगत प्रतीक चिन्ह प्रदर्शित करने वालों तथा सड़क पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत किए गए इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।