Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरएसएस स्थापना शताब्दी पर भव्य विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन सम्पन्न

ब्यूरो 14-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251014-WA0036.jpg

जमानियां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के माधव बस्ती स्थित शिवाजी शाखा मैदान पर संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन बड़े ही भव्य और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन एवं ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि श्री अशोक राय ने कहा कि संघ की शताब्दी केवल संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ पर विस्तार से चर्चा करते हुए नागरिकों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता ने कहा कि “परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है, यदि परिवार संस्कारित होंगे तो राष्ट्र भी संस्कारित बनेगा।” उन्होंने प्रत्येक परिवार से सप्ताह में एक दिन संवाद व भजन के लिए एकत्र होने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात पथ संचलन निकाला गया, जो शिवाजी शाखा मैदान से आरंभ होकर माधव बस्ती, कंकड़वा घाट, बाजार चौराहा होते हुए पुनः मैदान पर सम्पन्न हुआ। मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब चंद्र जी ने की, जबकि संचालन, अमृत वचन एवं प्रार्थना अभय शंकर सोनी जी ने कराया। नगर कार्यवाह माधव पांडेय जी ने एकल गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवब्रत, तारकेश्वर वर्मा, धनंजय मिश्रा, अनुपम वर्मा, अमित, राजीव पांडेय, नारायण दास, सोना, वैष्णवी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पूरा आयोजन अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की एकता की झलक से ओतप्रोत रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अंतर्गत मौनीदास इंटर कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Next: तीन दिन लगेगा अस्थाई पटाखा बाजार, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.