गाजीपुर| मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मौनीदास इंटर कॉलेज, कुण्डीपुर सराय शरीफ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया तथा कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 — की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशाल भारत संस्थान की ओर से थाना नंदगंज स्थित मिशन शक्ति केंद्र में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के पदाधिकारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, स्थानीय महिलाएं तथा सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।


