गाजीपुर| 14 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि दिनांक 09.10.2025 से 18.10.2025 के दौरान यूपी ट्रेड शो-2025 का आयोजन स्वदेशी मेला के रूप में अति प्राचीन रामलीला मैदान, हरिशंकरी लंका, गाजीपुर में लगातार चल रहा है। इस मेले में स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं का विक्रय दीपावली महापर्व के अवसर पर किया जा रहा है।
उपायुक्त ने जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे मेले में जाकर प्रतिभाग करें और स्थानीय उत्पादों की खरीददारी कर स्वदेशी उद्योग को प्रोत्साहन दें।
जनपद गाजीपुर में 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो-2025 के पांचवें दिनांक 13.10.2025 को स्वदेशी मेला सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्टालों के अधिकारी, कर्मचारी और हस्तशिल्पी/कारीगर/उद्यमियों से फीडबैक लिया गया। सभी प्रतिभागियों ने मेला की बिक्री और प्रदर्शन से संतुष्टि व्यक्त करते हुए इसे सफल बताया। मेला के दौरान प्राप्त विक्रय ऑकड़ा लगभग 82,100 रुपये रहा।