Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्योहारों के मौसम में रखें साफ-सफाई और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान : सीएमओ

ब्यूरो 16-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाज़ीपुर| त्योहारों का सीजन नजदीक है, ऐसे में घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि घर की छतों, गमलों, टायरों, कूलर, बोतलों आदि में जमा पानी को तुरंत हटा दें। जल जमाव और गंदगी मच्छरों के लार्वा पनपने का कारण बनती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोग फैलते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे, इसके लिए जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग समेत 10 विभागों के सहयोग से जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निरोधात्मक गतिविधियां और जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए घर-घर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता लोगों को बदलते मौसम और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दे रही हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका की टीम द्वारा फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है, ताकि इन बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।

डीएमओ ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना, जल जमाव न होने देना, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई करना जरूरी है। साथ ही, रुके पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डालकर लार्वा को नष्ट करें। घरों में मच्छरदानी, मच्छर रोधी क्रीम और जालियां लगाएं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 30 डेंगू मरीज पाए गए हैं, जबकि किसी की मृत्यु नहीं हुई है। वर्ष 2024 में 112, 2023 में 283, 2022 में 190 और 2021 में 112 डेंगू के पुष्ट मरीज मिले थे। पिछले दो वर्षों से कालाजार का कोई मरीज नहीं मिला है। वहीं, बाहर से आए 11 मलेरिया मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। त्योहारों के दौरान संक्रमण की आशंका को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि बुखार की स्थिति में मरीज को आराम करना चाहिए तथा तरल पदार्थों जैसे जूस, नारियल पानी, ओआरएस, दाल का पानी, दूध-छाछ आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। तले-भुने या भारी भोजन और दर्द निवारक दवाओं से परहेज करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डेंगू, मलेरिया और सामान्य बुखार के लक्षणों में अंतर समझना आवश्यक है। मलेरिया में बुखार ठंड देकर आता है। डेंगू में लगातार बुखार के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है। ऐसे किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवानी चाहिए। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू और मलेरिया के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीसी सखी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: बैंकों के साथ समन्वय हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.