गाजीपुर| उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अंतर्गत आज जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के सहयोग से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाकर शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया, जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर जाति, धर्म या शासकीय पदनाम से संबंधित शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वाले तथा सड़कों पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।