गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस टीम ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 100/2025 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त अरमान खान पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी इसलामपुर मरवा, थाना बिसकी, जनपद मधुबनी (बिहार), उम्र 22 वर्ष को सोनवल रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अरमान खान पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी इसलामपुर मरवा, थाना बिसकी, जनपद मधुबनी (बिहार), उम्र 22 वर्ष।
अपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 100/2025 धारा 137(2) बीएनएस, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल मय पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर।