Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चक्काबांध गंगा घाट पर छठ पूजा प्रतिबंधित, प्रशासन ने जारी की अपील

ब्यूरो 26-10-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251026-WA0031.jpg

जमानिया। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुख्य राजस्व अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी जमानिया ने संयुक्त रूप से चक्काबांध गांव स्थित गंगा घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने पाया कि घाट का जलस्तर काफी गहरा है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण हो सकता है। इस पर अधिकारियों ने चक्काबांध घाट को छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि घाट का जलस्तर गहरा है और किनारों पर दलदल बन गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। ऐसे में प्रशासन ने पूर्वी तट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक लगा दी है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य राजस्व और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही छठ पूजा करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छठ महापर्व की तैयारियां चरम पर, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next: सुहवल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.