जमानिया (गाजीपुर): कोतवाली क्षेत्र के डिल्लाचवर गांव में रविवार को छठ पूजा की तैयारी के दौरान आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला ने चार महिलाओं पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिल्लाचवर गांव निवासी इंदू देवी ने तहरीर में बताया कि वह छठ पूजा के लिए आटा पिसवाने पड़ोसी के घर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं ने पुरानी रंजिश के कारण उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इंदू देवी ने आरोप लगाया कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की मांग की| प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।