जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरीजा शंकर सरोज ने जनपद के सभी प्रबन्धक/प्राचार्य—महाविद्यालय, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेजों को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु दशमात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होगी। अधिकारियों ने संबंधित सभी संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।