गाजीपुर: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान थाना रामपुर मांझा, थाना करंडा, सुहवल और थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कैसे करें, इसके लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जागरूक किया गया। इसी क्रम में थाना सादात, थाना नोनहरा और थाना बिरनो में पति-पत्नी के आपसी विवादों को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों की रजामंदी से सुलझाया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे।
इसके अलावा थाना गहमर, थाना मोहम्मदाबाद, माध्यमिक विद्यालय मऊपारा देवकली, थाना भंवरकोल तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और बाजारों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट उपलब्धियों वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और जागरूकता रैलियाँ निकालकर ग्रामीण महिलाओं, छात्राओं, शिक्षकों, अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को पहुँचाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा और सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
1090 – वूमेन पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्प लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
101 – अग्निशमन सेवा
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102 / 108 – एम्बुलेंस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन
साथ ही “गुड टच – बैड टच” के विषय में बालिकाओं को जागरूक किया गया और शिकायत निस्तारण हेतु शिकायत पेटिका व सीयूजी नंबर 9454403442 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों से जोड़ना रहा।