Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सेवा बाधित, सर्वर स्थानांतरण हेतु कार्य जारी

ब्यूरो 06-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रयुक्त एनआईसी संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण सर्वर के रख-रखाव एवं स्थानांतरण का कार्य 08 नवम्बर 2025 से 11 नवम्बर 2025 तक (कुल चार दिन) किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि इस अवधि के दौरान आमजन द्वारा ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। साथ ही उप-निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन कार्य भी संपादित नहीं किया जा सकेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पंजीकरण संबंधी कार्यों की योजना इस अवधि को ध्यान में रखते हुए करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट फीडबैक टास्क के नाम पर युवती से ₹1,61,000/- की ऑनलाइन ठगी
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.