Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

30 कम्पोजिट विद्यालयों में स्थापित होंगी एस्ट्रोनॉमी लेबोरेट्री, जिलाधिकारी ने जारी की धनराशि

ब्यूरो 07-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में स्थित कम्पोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से 30 कम्पोजिट विद्यालयों में एस्ट्रोनॉमी लेबोरेट्री स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रयोगशालाओं के आंतरिक आर्ट वर्क एवं स्थापना कार्य हेतु क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹155.12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त धनराशि जारी कर दी गई है। इन प्रयोगशालाओं की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।

विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थी केवल पुस्तकों में दिए सिद्धांतों को नहीं पढ़ेंगे, बल्कि प्रयोगों के द्वारा उन्हें समझ सकेंगे। इससे छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रुचि एवं तार्किक सोच विकसित होगी। साथ ही अवलोकन, विश्लेषण एवं समस्या-समाधान क्षमता भी सुदृढ़ होगी। प्रयोगशाला में कार्य करने से विद्यार्थियों को अनुसंधान व नवाचार की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही वे प्रयोगों के दौरान अनुशासन, सुरक्षा व जिम्मेदारी के मूल्यों को भी अपनाएँगे। एस्ट्रोनॉमी लेबोरेट्री की स्थापना से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र आधुनिक विज्ञान को सरल व सहज रूप से समझ सकेंगे, तथा ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी विज्ञान को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात कर पाएंगे। यह पहल जनपद में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति 5.0 के तहत दो युवक गिरफ्तार
Next: छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति और यातायात जागरूकता की दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.