Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 11-11-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित प्रगति रिपोर्ट के अनुसार संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रवृति तथा पीएम सूर्य योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित पुराने आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन पर जोर देते हुए उन्होंने पात्र लाभार्थियों के फेमिली पहचान पत्र समय से बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा। सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्माण में यदि कोई समस्या आती है, तो उसे तुरंत अवगत कराया जाए ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग की सड़क अनुरक्षण एवं निर्माण कार्य, भवन निर्माण, पंचायती राज, विवाह अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता, श्रम एवं सेवायोजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक त्वरित गति से पहुँचे और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ निरंतर समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील परिसर में महिला के साथ मारपीट, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक 13 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.