Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत: जनता को लाभान्वित करने हेतु जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

ब्यूरो 02-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251202-WA0023.jpg

गाजीपुर|जनपद  में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद सहित ग्राम न्यायालय जखनियां एवं ज़मानियां तथा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में एक साथ किया जाएगा। इस संबंध में आज दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 एवं नोडल अधिकारी, लोक अदालत शक्ति सिंह ने की।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर विजय कुमार-प्ट के साथ विभिन्न बैंकों, बीमा एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा निर्देशित विभिन्न प्रकार के प्रकरण—जैसे उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, स्टाम्प व पंजीयन वाद, मोटर वाहन अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित वाद तथा वैवाहिक विवादों को सुलह–समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से—इस लोक अदालत में निस्तारित किए जाएंगे।

अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से संबंधित विभागों को पूर्व तैयारी करने एवं जनता को व्यापक रूप से जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा ऑनलाइन आवेदन हेतु https://nalsa.gov.in/lsams पोर्टल की जानकारी भी प्रदान की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु बैंक ऋण, बीमा एवं इंश्योरेंस संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण को लेकर सोशल मीडिया, लोकल रेडियो चैनल, मीडिया चैनल, यूट्यूब तथा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस बैठक में मीडिया कर्मियों सहित बैंक एवं बीमा संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्नातक व शिक्षक निर्वाचन नामावली जारी, संशोधन हेतु आवेदन आमंत्रित
Next: वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन नामावली निरीक्षण हेतु उपलब्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.