उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति – फेज 05” के अंतर्गत जनपद गाज़ीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की गईं।
अभियान के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाज़ारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता प्रदान की गई। मिशन शक्ति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु पुलिस ने स्थान-स्थान पर संवाद स्थापित कर सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी। इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील स्थलों पर नियमित भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने मनचलों/शोहदों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय निगरानी बनाए रखी।