Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास भवन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 18-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260118-WA0008

गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद गाजीपुर के विकास भवन सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की। इस अवसर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ विस्तृत संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, समाधान योजना, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना तथा ईंट-भट्ठों से प्राप्त होने वाले राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संवाद के क्रम में व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों का संकलन भी किया गया।

व्यापारियों के सुझावों में प्रमुख रूप से हेल्प डेस्क की स्थापना, ऑनलाइन नोटिस के साथ-साथ मैन्युअली नोटिस भेजे जाने, तहसील स्तर पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने, ईंट-भट्ठा व्यवसायियों के लिए पाये के आधार पर समाधान योजना लागू करने (जैसा कि वैट अधिनियम में प्रचलित था) तथा कर का भुगतान न करने वाले ईंट-भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग शामिल रही।कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) वाराणसी सुरेन्द्र बहादुर, उपायुक्त सर्वेश कुमार सिंह, जयसेन, विवेक मिश्रा, सहायक आयुक्त प्रभात कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिभा राय, राज्य कर अधिकारी विवेक मणि तिवारी, श्रीमती किरण पुष्कर सहित राज्य कर विभाग गाजीपुर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही व्यापार मंडल से विजय वर्मा, श्री लल्लन सिंह, अनिश अहमद, अशोक अग्रहरी, अच्छे लाल कुशवाहा तथा टैक्स बार एसोसिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष बसंत सेठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित करदाता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के एक लाभार्थी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा व्यापक कवरेज किया गया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
Next: 41वीं सीनियर जिलास्तरीय मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.